सासनी: दिल्ली से बुलट बाइक चोरी कर लाए एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार, आवश्यक कार्रवाई जारी
Sasni, Hathras | Jun 23, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक शातिर वाहन चोर को दुर्गाधाम कालोनी के पास इगलास रोड से गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की दिल्ली नम्बर की बुलेट बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।