चंदौली: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति पर बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य प्रगति संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। उपनिदेशक कृषि को फार्मर रजिस्ट्री की आईडी की बेहतर प्रगति में सक्रियता न लेने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कृषि एवं राजस्व विभाग आपस में बैठकर फार्मर रजिस्ट्री आईडी की बेहतर प्रगति सुनिश्चित करें।