चंदौली: डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न, 'नो हेलमेट नो फ्यूल' की रणनीति पर हुई चर्चा
डीएम की अध्यक्षता बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। उन्होंने जनपद में नो हेलमेट नो फ्यूल की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में चर्चा की। टीम द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पंप संचालको एवं संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। नियम का पालन न करने वालो का फोटो भेजकर कार्रवाई किया जाय।