चंदौली: सीडीओ एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ पूजा गुप्ता बनीं चंदौली की नवागत सीडीओ
चंदौली जनपद के सीडीओ रहे एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने के बाद डॉ पूजा गुप्ता को चंदौली का नवागत सीडीओ बनाया गया है। डॉ पूजा गुप्ता गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थी। प्रदेश सरकार ने शासन स्तर से कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें डॉ पूजा गुप्ता को चंदौली का सीडीओ बनाया गया है।