बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न, रोजगार और प्रशिक्षण योजनाओं पर हुई समीक्षा
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राखी सहाय की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कौशल विकास योजनाओं, प्लेसमेंट, आईटीआई प्रवेश और युवाओं के कैरियर अवसरों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि एमएमएसकेवाय के तहत 37 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि पीएम विश्वकर्मा योजना में 57 लोगों को प्रशिक्षित किया गया।