परिहार: कैंसर पीड़ित संतोष को रितु जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती कराया, समय पर मदद से उम्मीद बढ़ी
परिहार प्रखंड के सिरसिया बाजार निवासी संतोष जी, जो कैंसर से पीड़ित हैं, की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान रितु जायसवाल जी ने मानवीय पहल करते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने और भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाई।