गुना नगर: नगर पालिका सभागृह में कचरा कलेक्शन वाहन चालकों की हुई कार्यशाला, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को लेकर दी गई जानकारी
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नंबर वन बनाने गुना नगर पालिका सभागृह में कचरा कलेक्शन वाहन चालकों की कार्यशाला हुई। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, चार प्रकार के कचरा जिसमे गिला, सुखा, सेनेटरी वेस्ट कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा का 100% कलेक्शन करना। सुबह 7 बजे गाड़ियों को निकालना। मेहनत से सहयोग कर गुना नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए जोर दिया।