बारां: शहर के नगर परिषद वार्ड 5 में स्थित सीताराम मीणा स्कूल की छत से अचानक मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
Baran, Baran | Jul 7, 2025 बारां शहर के नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में स्थित सीताराम मीणा स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान छत का भरभरा कर प्लास्टर गिर गया इस घटना में स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए जानकारी के अनुसार स्कूल में प्रार्थना हो रही थी इसी दौरान जर्जर छत का प्लास्टर गिर गया स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश से कहीं स्कूल जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं ।