बारां: शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में घुसा सांप, स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू, मरीजों को मिली राहत
शाहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में रविवार शाम 7:30 बजे करीब सांप घुस गया जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्नेक कैचर को दी सूचना मिलने पर स्नैक कैचर अस्पताल पहुंचा व बड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया गया। सांप का रेस्क्यू देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।