बारां: जल शक्ति अभियान 2025 के अंतर्गत जिले में किए गए कार्यों का केंद्रीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Baran, Baran | Jul 6, 2025 जिले में जल संरक्षण को लेकर चल रहे जल शक्ति अभियान 2025 के अंतर्गत रविवार को केंद्रीय नोडल अधिकारी विनम्र मिश्रा निदेशक एमएसएमई एवं रेणुका मेहर भूजल विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया इस निरीक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण संवर्धन और पर्यावरणीय सुधार हेतु किए गए प्रयासों का जायजा लिया