मोतिहारी: जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ राजकीय मध्य विद्यालय रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ राजकीय मध्य विद्यालय रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों की उपस्थित की जांच की एवं बच्चों की उपस्थिति देखी। जिस समय जिलाधिकारी विद्यालय पहुंचे उस समय मध्यान भोजन बच्चों को कराया जा चुका था।