शिकोहाबाद: हाथवंत में SIS रोजगार शिविर में 45 में से 18 युवाओं का चयन, बाकी को मिला दूसरा मौका
फिरोजाबाद के विकासखंड कार्यालय हाथवंत में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (SIS) द्वारा रोजगार शिविर का आयोजन बुधवार सुबह 11 बजे करीब किया गया, जिसमें क्षेत्र के 45 बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया। निर्धारित मापदंडों के आधार पर 18 युवाओं का चयन किया गया। शिविर में सीनियर भर्ती अधिकारी फैजल खान और सहायक भर्ती अधिकारी दर्शन सिंह मौजूद रहे।