Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 1,24,998 रुपये की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई, फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर 1,24,998 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने माधव(20) व ध्रुव(22) वासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार लक्कडपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 जून 2026 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया। जिसने कहा कि वह इंडिया फाइनेन्स कम्पनी से बात कर रहा है और 8% पर पर्सनल लोन का ऑफऱ बताया। शिकायतकर्ता को पैसे की जरुरत थी इसलिए उसने लॉन के लिये हां कर दी, फिर 15 जून को एक दूसरे नंबर से व्हॉट्सएप पर लोन सेंक्सन का लेटर आया, फिर शिकायतकर्ता से फाईल चार्ज व सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर अलग अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 1,24,998 रुपये ठगो द्वारा खाता में मंगवा लिये। जिसके बाद शिकायतकर्ता को ना तो कोई लोन मिला ना ही पैसे वापस मिले, जिसकी शिकायत पर साईबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के पास जिस व्हॉट्सएप नम्बर से लोन स्वीकृति का लेटर आया था, उसकी SIM आरोपित ध्रुव के नाम पर है, जिस SIM को ध्रुव ने माधव को व माधव ने आगे ठगो को दिया था। दोनों दोस्त है, ध्रुव 12वीं पास व प्राईवेट नौकरी करता है वहीं माधव 10वीं पास व बेरोजगार है।

Faridabad, Faridabad | Jul 13, 2026

MORE NEWS