बरेली: मंडलायुक्त का बड़ा एक्शन, अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, गेहूं खरीद और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया गया फोकस
बरेली मंडल की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने कई अहम विभागों की कार्यप्रणाली पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने गेहूं खरीद की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटरों में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज करने और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने के आदेश दिए।