लोहरदगा: रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से अज्ञात व्यक्ति की मौत, प्रशासन ने पहचान के लिए की अपील
रांची लोहरदगा रेलवे लाइन पर रविवार दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। टुडूल एवं मठटोली के बीच रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।