मखदुमपुर: हत्या के प्रयास के आरोप में मखदुमपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
मखदुमपुर थाना की पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डीह मोहल्ले में छापेमारी कर हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।