कर्वी: चित्रकूट के कालूपुर पाही में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
चित्रकूट के कालूपुर पाही मेंगुरुवार सुबह 11:45 बजे कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे युवक के चेहरे और उसके पिता के सीने में चोट आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन देरी होने पर ट्रैफिक पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।