मोबाइल स्क्रीन गार्ड खरीदना अब महंगा हो सकता है। सरकार ने स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए नए BIS मानक लागू किए हैं, जिसके तहत निर्माताओं और आयातकों को अपने उत्पादों की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन कराना होगा। इसका उद्देश्य घटिया क्वालिटी वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री पर रोक लगाना है। वहीं, 1 अक्टूबर से TV, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। AC की कीमतों में करीब 5-8% और वॉशिंग मशीन, फ्रिज व LED की कीमतों में 3-4% तक बढ़ोतरी की बात सामने आई है।