मेहदावल: नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; बरामदगी के दौरान भागने पर पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल
संतकबीरनगर। जिले में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास करने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर म