ओबरा: दुद्धी में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों और युवाओं को कौशल विकास योजनाओं की जानकारी दी गई
Obra, Sonbhadra | Jun 19, 2026 दुद्धी में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार की दोपहर करीब 3बजे दुद्धी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति (यूआईएसएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना था।