झालरापाटन: झालरापाटन में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक चुराते हुए दिखे, पुलिस जांच में जुटी
झालरापाटन की द्वारिकाधीश कॉलोनी में शनिवार शाम एक मकान के बाहर से बाइक चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश दिनदहाड़े बाइक चुराकर ले गए।कॉलोनी निवासी श्याम मनोहर टेलर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली।पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में दो युवक बाइक चुराते हुए साफ दिखाई दिए।