जहानाबाद: अलगना गांव में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 157वे रविवार को किया गया पौधारोपण ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 157वें रविवारीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन अलगना में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया।