जहानाबाद: कड़ौना मोड़ के समीप एक ऑटो ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, घायल अवस्था में युवक को लाया गया सदर अस्पताल
सोमवार की दोपहर जहानाबाद के कड़ौना मोड़ के समीप एक ऑटो ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोग एवं परिजन की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया है। घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया कि उसका नाम दीपक कुमार है वह अपनी साइकिल से किसी काम से जा रहा था इसी बीच सामने से ऑटो ने टक्कर मार दी।