मोकामा: मोकामा में गंगा स्नान करते समय 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, होली की खुशियाँ मातम में बदलीं
Mokameh, Patna | Mar 4, 2026 मोकामा में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया जब बुधवार करीब दोपहर 1 बजे गंगा स्नान के दौरान वार्ड संख्या 13 निवासी 19 वर्षीय आनंद मोहन की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ स्नान करने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।