नवाबगंज: दो साल से अटका गन्ने का पैसा, अब सड़क पर उतरेंगे किसान! ओसवाल मिल भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी
ओसवाल शुगर मिल के गन्ना किसानों का गुस्सा अब फूटने लगा है। दो साल से बकाया भुगतान न मिलने और मिल की नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगने से नाराज किसानों ने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि नीलामी प्रक्रिया रुकने से उनका भुगतान और लटक गया है। कई बार धरना देने बाद भी