केशकाल: केशकाल घाट में मेगा जाम से यात्री परेशान, पुलिस जाम खुलवाने में जुटी
केशकाल घाट में शनिवार सुबह भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घाट के एक ओर करीब 2 से 3 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, वहीं केशकाल शहर के भीतर भी मेगा जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार घाट में छोटे वाहनों द्वारा लगातार ओवरटेक करने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।