श्री गंगानगर: नगर परिषद श्रीगंगानगर में शहर की यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण समस्या के स्थायी समाधान हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 23, 2026
नगर परिषद श्रीगंगानगर में शहर की यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण समस्या के स्थायी समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के मुख्य बाजारों, विशेषकर गोल बाजार क्षेत्र, रविन्द्र पथ एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर बढ़ते अस्थायी अतिक्रमण, यातायात अव्यवस्था तथा आमजन को हो रही परेशानियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी।