कसमार: दांतू गांव में डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी ने बुजुर्ग महिला की लोहे की रॉड से की पिटाई, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kasmar, Bokaro | Mar 24, 2024 कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव में डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी ने बुजुर्ग महिला की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे 80 वर्षीय सुनोती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान बहादुर सिंह और उसकी पत्नी बिंदु देवी के रूप में हुई है।