कसमार: सात जिले को ट्रिब्यूनल गठन की मंजूरी देने पर कसमार के ग्रामीणों में दिखी खुशी, कहा-वर्षों की मांग हुई पूरी
Kasmar, Bokaro | Mar 21, 2024 कोयला मंत्रालय द्वारा 7 जिले को ट्रिब्यूनल गठन की मंजूरी देने पर कसमार के स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से ट्रिब्यूनल गठन की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विस्थापितों के हक व अधिकार की लड़ाई में एक ऐतिहासिक जीत हुई है।