कसमार: पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न मतदान भवनों का किया निरीक्षण
Kasmar, Bokaro | Mar 23, 2024 बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न मतदान भवनों का निरीक्षण किया।बताया जाता है कि आज एसपी ने आगामी चुनाव के शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष क्रियान्वयन हेतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र ललपनिया, महुआटांड़, जगेश्वर विहार, दनिया व झुमरा एवं रहावन सहित कई क्षेत्रों के मतदान भवनों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया।