होशंगाबाद नगर: राजेश्वरी गार्डन में भाजपा नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र-9 की बैठक आयोजित, ज़िला अध्यक्ष भी उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-9 शिव की बैठक गुरुवार को राजेश्वरी गार्डन में आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर देखने और सुनने हेतु कार्यकर्ताओ से आग्रह किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित उपस्थिति रही।