लाडपुरा: सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 48 घंटे में दूसरी मौत, परिजनों ने शव लेने से किया मना, हंगामा जारी
Ladpura, Kota | May 7, 2026 कोटा के न्यू मेडिकल हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी मामले में दूसरी मौत हो गई है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महिला को स्थिति क्रिटिकल होने के बाद वेंटिलेटर पर लिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने डेथ कंफर्म कर दी है। महिला के परिजन ने शव लेने से मना कर दिया है।