आपातकाल के दौरान ऐसे करें फायर सिस्टम का प्रयोग प्रभारी फायर सर्विस नें कर्मचारियों को किया प्रशिक्षित
यूपी हेड नागेंद्र पांडे
चौडगरा फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के डॉ जोशी हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी होम मे शनिवार को प्रभारी अग्निशमन केन्द्र बिंदकी (स्टेशन ऑफिसर/अग्नि शमन अधिकारी) वी के तोमर के साथ कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों अस्पतालों में फायर सिस्टम को चेक किया गया आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षित किया गया।
ऐसी स्थित में अलार्म सिस्टम, सुरक्षित निकासी के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
विभाग से मिले लाइसेंस को चेक कर व्यवस्थाओं को परखा गया।
इस मौके पर अग्निशमन प्रभारी बिंदकी वी के तोमर नें बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिऐ कर्मचारियों / लोगों को जागरूक
किया जा रहा है। लाइसेंस चेक करते हुए मानक विभिन्न ढाबा संचालकों को चेतावनी दी गई है मानक विहीन ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।