गरौठा: मडोरी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जांच के साथ दवाइयां और परामर्श मिला
मडोरी गांव स्थित वृद्धाश्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बीपी, शुगर समेत जरूरी जांच की गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर दवा लेने की सलाह दी। वहीं 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए