बड़ौत: किशनपुर बराल निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 26, 2026 बड़ौत पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .312 बोर सहित 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि आरोपी विनय पुत्र जुगमेन्द्र निवासी ग्राम किशनपुर बराल थाना रमाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।