मौसम विभाग के 29 जून तक तेज बारिश और आंधी के येलो अलर्ट के बावजूद शनिवार को चित्तौड़गढ़ में बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बूंदाबांदी तक नहीं हुई। बारिश न होने से उमस बढ़ गई और लोग गर्मी-चिपचिपाहट से परेशान रहे।