घोसी: चैती पीपर गोलीकांड पर भाकपा माले ने घोसी के खेल मैदान में प्रतिरोध सभा आयोजित की
चैतीपीपर गांव में हुई गोली कांड के मामले में भाकपा माले ने घोसी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने चैती पीपर गांव में पांच गरीब परिवारों को गोली मारने का विरोध करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है।