ब्यौहारी: 6 माह से बदहाल टंकी तिराहा प्रतीक्षालय, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
ब्यौहारी नगर के टंकी तिराहा स्थित बस प्रतीक्षालय पिछले छह माह से जर्जर हालत में पड़ा है। प्रतीक्षालय रस्सी के सहारे बंधा होने से कभी भी गिर सकता है। शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने मरम्मत नहीं कराई। कचरे का अंबार लगा है और स्कूली बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने को मजबूर हैं। वीडीओ सोमावर सुबह 7 बजे सामने आया है।