सांगानेर: जयपुर जिला प्रशासन की टीम ने बीती रात जमवारामगढ़ क्षेत्र में 5 और 8 साल की दो बच्चियों का बाल विवाह रुकवाकर किया पाबंद
जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र में बीती देर रात 5 और 8 साल की दो बच्चियों के बाल विवाह को रूकवाने का मामला सामने आया है। दोनों की आज 9 और 11 साल के बच्चों से बाल विवाह होना था। परिजनों को शादी रुकने का डर था। ऐसे में एक दिन पहले ही फेरे कराने की तैयारी कर ली थी। मामले की सूचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची।