कटनी नगर: सार्वजनिक आम रास्ते को बंद कर किया जा रहा मकान निर्माण,कुठला थाना अंतर्गत आजाद नगर पुरैनी का मामला की शिकायत #jansamshya
कुठला थाना अंतर्गत आजाद नगर पुरैनी में विष्णुदत्त सोनी के द्वारा 50 वर्षो से अधिक समय से उपयोग किए जा रहे आम रास्ते को बंद कर इसे अपनी भूमि बताते हुए इस पर मकान निर्माण किया जा रहा। जिसकी शिकायत क्षेत्र की महिलाओ ने आज शुक्रवार दोपहर 12 कलेक्ट्रेट पहुँच की है। उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने से उनके आवागमन के लिए मार्ग बंद हो चुका है। जिससे लोग परेशान है।