🔹खरखरी में क्षीरधारा योजना अंतर्गत पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित*
🔹कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत खरखरी में क्षीरधारा योजना के अंतर्गत निःशुल्क पशुपालक जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती गोमती पटेल एवं समाजसेवी श्री जमुना पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में कुल 62 पशुपालकों ने भाग लिया, जहां गौवंश एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए वर्षा ऋतु में फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु 120 डोज एचएस एवं 152 डोज बीक्यू के टीके लगाए गए। इसके साथ ही 8 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया तथा 205 पशुओं के लिए कृमिनाशक एवं अन्य आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार, बांझपन निवारण एवं गर्भ परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और संतुलित पशु आहार तैयार करने के लिए “गोरस ऐप” को मोबाइल में डाउनलोड कर उसका उपयोग भी सिखाया गया।
शिविर में उपस्थित पशुपालकों ने प्रदान की गई सेवाओं एवं मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
@CMMadhyapradesh
@mp_husbandry
@Lakhan_Bjp
@jbpcommissioner
#katni #कटनी