मांट: मांट पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | May 6, 2026 एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मांट थाने के उप निरीक्षक विजन सिंह ने नसिटी अण्डरपास के समीप से अमित कुमार निवासी जनकपुर को अवैध 25 देशी शराब पऊआ और उप निरीक्षक मोहरपाल ने भीम के सामने जनकपुर जाने वाले रास्ते से संजू निवासी जनकपुर को 22 अवैध देशी शराब पौआ के साथ गिरफ्तार किया है।