मिर्ज़ापुर: पीड़ितों ने विवादित जमीन पर निर्माण के मामले में लेखपाल, कानूनगो और 112 पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया अनशन
हलिया थाना क्षेत्र के पूर्वा अवसान सिंह गांव के लेखपाल, कानूनगो और 112 पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट में अनशन किया। हलिया पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विवादित जमीन पर 112 पुलिस भूमाफियाओं से मिलकर निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ितों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।