कालपी: मैनूपुर गांव में अज्ञात कारणों से 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kalpi, Jalaun | May 28, 2026 कालपी क्षेत्र के मैनूपुर गांव में बुधवार देर रात 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही आनन-फानन में परिजनों ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने 16 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, वही किशोरी की हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।