नीमच नगर: भारत माता चौराहे पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, चार प्रयासों के बाद भी नहीं टूटी मटकी
शनिवार को रात 11:30 बजे करीब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा भारत माता चौराहा, पुस्तक बाजार पर भव्य मटकी फोड़ आयोजन किया गया, जिसमें 25 फीट ऊंचाई पर बंधी मटकी तक पहुंचने के लिए यदुवीर सेना नीमच और श्री देव मित्र मंडल चौथखेड़ा की टीमों ने चार-चार प्रयास किए, लेकिन सभी बार असफल रहीं। शाम को गगनभेदी जयकारों के बीच हुए इस आयोजन में भारी उत्साह देखने को मिल