सहसवान: नगर दहगवाँ के मुख्य बाजार में सर्राफ कि दुकान में अज्ञात चोरों नें चोरी कि घटना को दिया अंजाम। जल्द होगा घटना का खुलासा
थाना जरीफनगर के नगर दहगवाँ के मुख्य बाजार में सर्राफ की दुकान में चोरों नें चोरी कि घटना को अंजाम दिया हैं। बीती रात्रि अज्ञात चोरों नें दुकान में पीछे से नकब लगाकर चोरी कि घटना को अंजाम दिया हैं। सर्राफ की दुकान मालिक सुनील वर्मा पुत्र बृज पाल वर्मा नें पुलिस को तहरीर देते हुये बताया अज्ञात चोर 1 किलो 800 ग्राम चांदी और ₹10000 चुराकर फरार हो गये हैं।