सागर कमिश्नर अनिल सुचारी ने खजुराहो-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व और रेलवे अधिकारियों को 'समन्वय' से काम करते हुए भू-अर्जन कार्यों को तेजी से निपटाने का सख्त निर्देश दिया। कमिश्नर ने अजयगढ़ (पन्ना) में धारा 11, 19, 21 की कार्रवाई पूरी कर रेलवे को तत्काल कब्जा देने और जमीन पर तुरंत काम शुरू करने को कहा।