बीकानेर: साला ही निकला जीजा का हत्यारा, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी साले के साथ एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। घटना रामपुरा बस्ती की है, जहां मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गली नंबर 8 में एक युवक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहा