विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर कोठी वार्ड 11 में हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरु
आलमपुर कोठी वार्ड 11 निवासी सगीर के पुत्र रहमान ने मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें गांव के हीं रब्बान, किस्मत, निजाम समेत कुल 5 लोगों को नामजद किया है। उसने आरोपितों के ऊपर गाली-गलौच, मारपीट और आभूषण छिनने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि कांड दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।