विभूतिपुर: विभूतिपुर विधायक की मौजूदगी में भूसवर, पतैलिया और कोरबद्धा शाखा की बैठक संपन्न
सीपीआई एम की भुसवर, पतेलिया एवं कोरवद्धा शाखा की बैठक कॉ ब्रहमदेव महतो ,अखिलेश सिंह , जगदीश साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे विभिन्न जन मुद्दों को लेकर 29 अगस्त को विभूतिपूर प्रखंड कार्यालय पर होने वाले विशाल प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।